{"_id":"87b9d03c11054db9e734b39f9822578c","slug":"home-guard-soldier-killed-by-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से होमगार्ड के जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से होमगार्ड के जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Oct 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
खराब मौसम के समय अपने गांव साना रिंगू जाने के लिए मदकोट टैक्सी स्टैंड में वाहन का इंतजार कर रहे होमगार्ड के जवान की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। बिजली की कड़क से कई लोग भाग खड़े हुए। कई लोगों के कान कुछ देर के लिए बंद हो गए। बीच बाजार में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
बताया गया है कि साना रिंगू निवासी विशन सिंह (55) पुत्र हरचन सिंह मंगलवार की शाम अपने गांव जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उस समय मौसम बेहद खराब था। अचानक बिजली की चपेट में आने से विशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। विशन सिंह मुनस्यारी में होमगार्ड के जवान की ड्यूटी करते थे। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मदकोट में ही पोस्टमार्टम की व्यवस्था की है। होमगार्ड के तीन बेटे हैं। इनमें से दो बेटे नौकरी में हैं। एक बेटा गांव में रहता है। राजस्व निरीक्षक गणेश सिंह टोलिया ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा।