फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Class IV employee by JCB crushed

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जेसीबी ने कुचला

Mon, 01 Jun 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Jun 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन

 लघुशंका के लिए पेशाबघर में गए केएनयू राजकीय इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जेसीबी मशीन ने कुचल दिया। यह जेसीबी जीआईसी रोड में नालियों को चौड़ा करने के काम में लगी थी। पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया।  जेसीबी सीज कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि जीआईसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नारायण सिंह सामंत (52) पुत्र चंद्र सिंह सामंत निवासी न्यू सेरा दोपहर करीब एक बजे अपने साथी लक्ष्मण सिंह के साथ विद्यालय से घर को लौट रहे थे। इसी बीच नारायण सिंह को लघुशंका आने लगी और वह डिग्री कालेज डाकघर के पास बने पेशाबघर में गए ही थे कि उसी स्थान पर नाली चौड़ा कर रही जेसीबी ने मय पेशाबघर के नारायण सिंह को चपेट में ले लिया। जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे पंकज सामंत की रिपोर्ट पर पुलिस ने जेसीबी चालक कवींद्र भट्ट निवासी बडोली को धारा 279, 304 ए में गिरफ्तार कर लिया है और जेसीबी सीज कर दी है। इस घटना पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने गहरा आक्रोश और दुख जताया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आरडी पुनेठा ने मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने और जेसीबी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed