फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Breaking railing uncontrollable pick inserted in house

रेलिंग तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू पिकअप

Wed, 21 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 21 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Breaking railing uncontrollable pick inserted in house

जीआईसी रोड में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेकाबू पिकअप वाहन रेलिंग तोड़कर मकान में जा घुसा। हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन वाहन ने दो मकानों के साथ ही एक खड़ी मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।

विज्ञापन

बाजार चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार सायं साढ़े चार बजे पिकअप यूके 03 सीए 0442 ने जीआईसी रोड में पहले पूरन चंद्र पांडेय के मकान में टक्कर मारी। इसके बाद बेकाबू वाहन पास में स्थित पीतांबर जोशी के मकान की रेलिंग को तोड़कर रुक गया। इस दौरान पास में ही दुकान चलाने वाले नंदू पांडेय वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

वाहन ने जलागम विभाग की खड़ी मोटरसाइकिल यूए 07 एफ 0527 को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक प्रमोद सिंह निवासी ढकना का मेडिकल कराया, जिसमें उसके शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई है। डा. एमपी जोशी, सभासद नरेश जोशी, पूरन पांडे आदि ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed