फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर 5000 का चालान

किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर 5000 का चालान

Tue, 13 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर 5000 का चालान
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नेपाली किराएदारों का पुलिस में सत्यापन नहीं कराना एक मकान मालिक को भारी पड़ गया। पुलिस ने मकान मालिक का 5000 रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन


मंगलवार को उप निरीक्षक मोहन सिंह बोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तहसील वार्ड निवासी हयात सिंह के मकान में छापा मारकर बगैर सत्यापन कराए दो नेपाली मजदूरों के किराए में रहने का मामला पकड़ा। हयात सिंह के मकान में नेपाल निवासी मान बहादुर और रमेश कुछ समय से कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन


उप निरीक्षक बोरा ने कहा कि मकान मालिक ने किराएदारों की सूचना पुलिस को नहीं दी, इस कारण पुलिस उनका सत्यापन नहीं कर पाई। पुलिस ने मकान मालिक से 5000 रुपये जुर्माना वसूला। उप निरीक्षक ने कहा कि किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed