फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

धारचूला में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एमबी मोबाइल की दुकान से चोरों ने मंगलवार की रात हजारों रुपये के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चुरा लिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

नगर के मुख्य मार्ग पर नगरपालिका कार्यालय के पास पालिका द्वारा आवंटित फड़ में ग्वालगांव निवासी ओम बहादुर खनाल मोबाइल सेट की दुकान चलाते हैं। ओम बहादुर ने बताया कि कल रात्रि वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के पीछे की छत से टिन शेड उखाड़ कर बीस सेट एंडरॉयड फोन, चार्जर, मेमोरी कार्ड, होम थियेटर, लैपटॉप आदि साफ कर दिए।
विज्ञापन


जब वह सुबह ग्वालगांव स्थित अपने आवास से दुकान पहुंचे तो पाया कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है और छत का एक हिस्सा काटा गया है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, अशोक नबियाल, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, मनोज खनाल, मोहन बहादुर ने थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज की। थाने से उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा एवं नरेन्द्र अधिकारी दुकान का मौका मुआयना किया। बताया गया है कि दुकान पर एक चोर अपना चश्मा छोड़ गया है। पुलिस अब इसी चश्मे के आधार पर चोरों तक पहुंचने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में खौफ है। इससे पूर्व भी कई चोरियां हुई जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। व्यापार संघ उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने कहा कि रात्रि गश्त नहीं के बराबर हो रही है। पुलिस वाले मात्र एक बार रात्रि में दौरा कर जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता कैलाश रावत और व्यापारी राजीव कोहली की दुकानों में लगे सीसीटीवी से भी चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की गई लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण फुटेज स्पष्ट नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed