फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर छात्राओं छेड़छाड़

परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर छात्राओं छेड़छाड़

Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर छात्राओं छेड़छाड़
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायक पर छात्राओं ने परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं ने इसको लेकर कॉलेज में हंगामा किया और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने देर शाम प्रयोगशाला सहायक रमेश भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की पांच दिन पुरानी यह घटना बुधवार को सामने आई। छात्राओं ने प्राचार्य के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पांच दिन पहले भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा के दिन परीक्षा कक्ष संख्या 29 में ड्यूटी के दौरान प्रयोगशाला सहायक ने चेकिंग के नाम पर कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। भुक्तभोगी छात्राओं ने प्राचार्य से प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की और हंगामा भी किया।
विज्ञापन


देर शाम कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तेहत प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रयोगशाला सहायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल साइट पर वायरल हुआ शिकायत करतीं छात्राओं का वीडियो
छात्राओं का वह वीडियो सोशल साइटों पर वायरल हुआ है जिसमें वह प्राचार्य से छेड़छाड़ की शिकायत कर रही हैं। कालेज में इस तरह की हरकत की बात सार्वजनिक होने पर लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed