फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
थल (पिथौरागढ़)। एक सप्ताह से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


देवलथल क्षेत्र की 12वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा 28 जुलाई को लापता हो गई थी। परिजनों ने थल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को सर्विलांस में लगे मोबाइल से छात्रा की लोकेशन धारचूला में मिली। शुक्रवार को छात्रा रोहित विश्वकर्मा के साथ मिली। युवक और छात्रा किसी होटल में रह रहे थे। एसआई पान सिंह रावत, कांस्टेबल चेतना कोहली, दीपक जलाल युवक और छात्रा को पकड़कर थल थाने लाए। थाने में छात्रा के माता-पिता और परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग डेढ़ साल से चल रहा था। कुछ समय पहले युवक ने छात्रा को एक फोन दिया था। पता चलने पर छात्रा के पिता ने फोन तोड़ दिया था। इसके बाद छात्रा ने दूसरे फोन से प्रेमी को फोन कर बुलाया और न आने पर जहर खा लेने की धमकी दी थी। इसके बाद वह उसे 28 जुलाई को लेकर धारचूला चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल के थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने बताया कि छात्रा को भगाने के आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 3/4 क पॉक्सो, 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed