फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बलुवाकोट में शिक्षकों ने छात्र को धुना

बलुवाकोट में शिक्षकों ने छात्र को धुना

Fri, 17 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बलुवाकोट में शिक्षकों ने छात्र को धुना
पिथौरागढ़। जीआईसी बलुवाकोट में भूगोल के शिक्षक ने दो अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर छात्र की जमकर धुनाई लगा दी। छात्र को धारचूला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। छात्र की पिटाई से अभिभावकों में आक्रोश है। छात्र के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थौड़ा निवासी इंद्र सिंह चिराल पुत्र आनंद सिंह कक्षा 12वीं का छात्र है। बीते दिन उसकी कक्षा में भूगोल के शिक्षक से बहस हो गई। छात्र ने शिक्षक से कहा था कि वह महज लिखाते हैं, पढ़ाते नहीं हैं। इस पर शिक्षक का पारा चढ़ गया। उन्होंने अपने दो अन्य साथी शिक्षकों के साथ मिलकर बांस के डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैर और पीठ पर चोटें आ गईं। बाद में इस मामले में समझौता हो गया, लेकिन शाम को छात्र की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग है। बलुवाकोट के प्रभारी एसओ महेश चंद्र ने बताया कि अभी छात्र के परिजन उसका इलाज कराने गए हैं। उनके आने के बाद दोनों पक्षों से वार्ता की जाएगी। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन को भंग नहीं होने दिया जाएगा। मारपीट की घटना से अभिभावकों में खासा आक्रोश है। खंड शिक्षाधिकारी राम सिंह ऐरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed