{"_id":"59e3983c4f1c1bce538b7a13","slug":"201508087868-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक और बकरी के साथ दो किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक और बकरी के साथ दो किशोर गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट/पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने दो किशोरों को बाइक और बकरी के साथ गिरफ्तार किया है। 14 अक्तूबर को बाइक पिथौरागढ़ से और बकरी अस्कोट के बिरखम से चोरी हुई थी। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बाइक, बकरी चोरों को पकड़ने वाली टीम को 1500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर को टकाना कॉलोनी निवासी दीपक सिंह ने पिथौरागढ़ कोतवाली में अपाची मोटर साइकिल (यूके 04 एल 5375) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को ही बिरखम निवासी चंद्रमोहन पुत्र खंजन लाल ने अस्कोट थाने में लिखाई रिपोर्ट में बाइक सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा सड़क के किनारे चल रही बकरी चुराने का आरोप लगाया था।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों चोरियों के खुलासे के लिए सभी थानों को अलर्ट किया था। रविवार को अस्कोट के थाना प्रभारी मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में ओगला चेकपोस्ट में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो किशोर चोरी गई बाइक अपाची से आते दिखे। उनके पास एक सफेद रंग की बकरी भी थी। दोनों को पुलिस ने रोका। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए किशोरों की उम्र क्रमश: 16 और 17 वर्ष है। इनमें से एक कनालीछीना थाना तो दूसरा जाजरेदवल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक की ओर से बताया गया है कि दोनों किशोरों के 11 अक्तूबर को अपने-अपने घरों से भाग जाने की बात सामने आ रही है। चोरों को पकड़ने वाले दल में ओगला चौकी के उप निरीक्षक मनमोहन सिंह, कांस्टेबल हरीश जोशी, दरबान सिंह, ललित मोहन बोरा शामिल थे।