{"_id":"5b2aa7834f1c1bf66e8b93a6","slug":"171529522051-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग त्रिपुरादेवी बाईपास मार्ग में तेज गति से वाहन चलाते और स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसा। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज के नेतृत्व में पुलिस बल ने अभियान चलाकर 47 चालान किए।
स्थानीय लोगों ने थाने में इस मार्ग में अवांछित तत्वों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, ऊंची आवाज में गाने चलाने, वाहनों में बैठ कर शराब पीकर अराजकता फैलाने और स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को पुलिस को चार बाइकर्स और तीन कार चालक स्टंट दिखाते मिले। उनका चालान काटकर चेतावनी दे कर छोड़ा गया। बताया कि दोबारा पकड़ में आने पर गाड़ी सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया जाएगा। अभियान में थाना प्रभारी बलवंत कांबोज के अलावा एसआई धीरज टम्टा, कांस्टेबल सुरेंद्र जेठी, हेम फुलारा, सुरेंद्र नाथ आदि थे। ब्यूरो