{"_id":"5d0134dcbdec2207410e8b90","slug":"156036014786-pithoragarh-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुते ने 6 साल के बच्चे समेत तीन लोग काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पागल कुते ने 6 साल के बच्चे समेत तीन लोग काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट में एक कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। बुधवार को एक छह वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को काट लिया। एक बकरी और पालतू कुत्ते को भी कुत्ते ने काटा है। दहशतजदा लोगों के अनुसार यह कुत्ता पागल है।
बुधवार सुबह अस्कोट बाजार में एक कुत्ता घुस आया। पागल बताए जा रहे इस कुत्ते ने अस्कोट निवासी हर्षित उपाध्याय (6) पुत्र शेखर उपाध्याय को काट दिया। परिजन तत्काल उसे अस्कोट अस्पताल लेकर गए। जहां बालक को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद इसी कुत्ते ने सीमा सड़क संगठन के जवान सत्येंद्र यादव (35) को अपना निशाना बनाया। सत्येंद्र के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया। जिसका नाम, पता मालूम नहीं चला है।
कुत्ते ने अस्कोट निवासी मनोज लाल की बकरी और वीररजंग पाल के कुत्ते को भी काट लिया। इन लोगों ने जानवरों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास भंडारी और अन्य युवकों ने कुत्ते का पीछा किया लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। भंडारी ने बताया कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पागल कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो वह कई और लोगों को काटेगा। उन्होंने प्रशासन से पागल कुत्ते को मरवाने की मांग की है।