फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाली किशोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े

नेपाली किशोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े

Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नेपाली किशोर ने तीन दुकानों के ताले तोड़े
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एक नेपाली किशोर ने बुधवार रात तीन दुकानों के ताले तोड़कर एक दुकान से दो मोबाइल चुरा लिए, जबकि दो अन्य दुकानों में रखा सामान चुराने में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने बताया कि बुधवार रात एक नेपाली किशोर ने सचिन बिष्ट की मोबाइल की दुकान में धावा बोला। यहां से उसने 30 हजार रुपये मूल्य के दो मोबाइल और मोबाइल फोन की पांच डमी चुरा ली। इसके बाद उसने एक अन्य मोबाइल और राशन की दुकान के भी ताले तोड़े, लेकिन दोनों दुकानों से सामान चुराने में कामयाब नहीं हो सका। दुकान स्वामी सचिन बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद नेपाली किशोर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


सख्ती दिखाने पर किशोर ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने इन मोबाइलों को अलग-अलग जगह पर छुपाया था। बाद में पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया, जबकि दूसरे मोबाइल की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई बसंत लाल, एलआईयू प्रभारी गोपाल सिंह, कांस्टेबल गोविंद वर्मा और मनोज चिनियाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed