{"_id":"5a2428044f1c1bf4688bf138","slug":"111512318980-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो धौलीगंगा में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो धौलीगंगा में गिरी, चालक की मौत
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-सोबला मार्ग पर कोकलखेत के पास शनिवार रात बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर धौलीगंगा में जा गिरी। घटना में चालक की मौत हो गई। एसएसबी के जवानों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर ने बताया कि वाहन में सिर्फ चालक ही था।
पुलिस के मुताबिक बलुवाकोट निवासी चालक दीपक सिंह ग्वाल (26) पुत्र सोबन सिंह ग्वाल शनिवार रात अपनी बोलेरो (यूके 05 टीए 2334) को लेकर धारचूला से अपने गांव गर्गुवा को जा रहा था। रात करीब 11 बजे कोकलखेत के पास बोलेरो एक मोड़ पर असंतुलित होकर सौ मीटर नीचे धौलीगंगा में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। धारचूला थाने से उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए धारचूला ले आए। एसडीएम आरके पांडे और तहसीलदार आईबी मल्ल ने भी रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। बताया गया है कि वाहन नदी में गिरा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। बताया गया है कि तवाघाट से सोबला जाने वाली सड़क की हालत कई स्थानों पर बेहद खराब है।
सड़क की मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जाता। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने छोटे भाई-बहन का पालन पोषण खुद करता था।