{"_id":"5b2e8c174f1c1b6c4d8b83ab","slug":"101529777175-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुपली क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा मछलियों का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुपली क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा मछलियों का शिकार
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। हुपली क्षेत्र में विस्फोटकों का प्रयोग कर मछलियों का जमकर शिकार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह चुफाल ने यह मामला अपर जिलाधिकारी के सामने उठाया है।
अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल से मिले ग्राम प्रधान ने उन्हें बताया कि भुजगड़ नदी के दो किमी क्षेत्र में ब्लास्टिंग से मछलियां मारी जा रही हैं। मछली मारने वाले बाइकों से पहुंच रहे हैं। बताया कि पिछले दिनों नदी में मछली मारने के दौरान एक युवक का हाथ भी विस्फोट से उड़ गया था। कहा है कि विस्फोटकों के जरिए मछली मारने से छोटी-बड़ी मछलियां मारी जा रही हैं, इससे मछली की प्रजातियों को भी खतरा पैदा हो गया है। एडीएम ने वन और राजस्व विभाग को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।