{"_id":"606755aa8ebc3e8c9775cc02","slug":"cricket-team-udiyari-in-next-raund-pithoragarh-news-hld420307722","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में उडियारी और नायल सपोली अगले चक्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में उडियारी और नायल सपोली अगले चक्र में
विज्ञापन
थल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल क्रिकेट बोर्ड की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित द्वितीय देवराज सत्याल स्मृति 35वीं चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय चरण का पहला मैच महादेव क्लब थल और ईगल क्लब उडियारी के बीच हुआ। निर्धारित समय तक थल की टीम के न आने पर उडियारी की टीम ने वॉक ओवर लेकर अगले चक्र में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मैच में नायल सपोली ने दड़मोली की टीम को हराया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी कर नायल सपोली की टीम ने 11 ओवर में 96 रन बनाए। नायल सपोली के मध्यक्रम बल्लेबाज दीपक ने 10 गेंदों में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 25 रन बनाए। दड़मोली के गेंदबाज चंदू, हिमांशु, नीरज, बबलू, जगदीश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में दड़मोली के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की।
मध्यक्रम के बल्लेबाज विजय ने 10 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए। नायल सपोली ने यह मैच सात रन से जीता। नायल सपोली के गेंदबाज चंदन ने चार, सौरव, कुलदीप ने दो-दो, कमलेश और दीपक ने एक-एक विकेट लिया। नायल सपोली के गेंदबाज चंदन ने तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन
इसलिए वह मैन ऑफ द मैच रहे। नीरज कुमार, नरेंद्र सिंह निर्णायक, अर्जुन सिंह स्कोरर रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, सचिव अर्जुन रावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, विक्रम सामंत आदि रहे।