फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cooperative Department purchased 62.16 quintals of Maduwa

Pithoragarh News: सहकारिता विभाग ने खरीदा 62.16 क्विंटल मडुवा

Mon, 23 Oct 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Department purchased 62.16 quintals of Maduwa
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार की मिलेट्स मिशन योजना के अंतर्गत किसानों से मडुवा और सोयाबीन की खरीद की जा रही है। सहकारिता विभाग ने एक अक्तूबर से अब तक 62.16 क्विंटल मडुवा की खरीद कर ली है। विभाग 31 दिसंबर तक किसानों से मोटे अनाज की खरीद करेगा।
विज्ञापन

एआर सहकारिता चंद्र सिंह पांगती ने बताया कि पांच हजार क्विंटल मडुवा खरीदने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए जिले में 24 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से मडुवा 38.46 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अलावा सोयाबीन 40 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

पांगती ने बताया कि गणाईगंगोली की एक संस्था से 15 क्विंटल सोयाबीन खरीद की बात चल रही है। अभी गांवों में किसान मडुवा और सोयाबीन की फसल को सुखा रहे हैं। इसके चलते खरीद की गति धीमी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेड़ीनाग में बनेगा गोदाम
पिथौरागढ़। किसानों के उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से अन्न भंडार योजना के तहत बेड़ीनाग के ढनौली गांव में गोदाम बनाया जाएगा। एआर सहकारिता चंद्र सिंह पांगती ने बताया कि गोदाम के लिए एक एकड़ भूमि चयनित की गई है। इसके लिए वन पंचायत ने अनापत्ति दे दी है। गोदाम का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। गोदाम सहकारिता समिति बनाएगी। सरकार इसके लिए 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed