लाठी टेक्यो बोझो बोक्यो लाऊं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय सहकारिता मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। अंतिम दिन गायिका रेशमा शाह के गीतों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। शाह ने नेपाली गीत ‘लाठी टेक्यो बोझो बोक्यो लाऊं-लाऊं-लाऊं दिन मेरो बीती ग्यो हुजूर लाऊं-लाऊं-लाऊं’ के साथ जौनसारी और कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए।
बेबी शो, कुर्सी दौड़, होली गायन का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा है कि सहकारिता के माध्यम से लोक संस्कृति के समन्वय की आधारशिला पिथौरागढ़ जिले में रखी गई, जिसका अवश्य लाभ मिलेगा। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने प्रदर्शनी में विभिन्न तकनीकी कार्यशालाओं के माध्यम से सहकारिता और आजीविका संवर्धन विषय पर दी गई जानकारी को महत्वपूर्ण बताया।
समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए राज्य सहकारी परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि परिषद सहकारी आंदोलन के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि सहकारिता मेले से सहकारी समितियों को साझा मंच उपलब्ध हुआ। परिषद प्रदेश के संपूर्ण सहकारी आंदोलनों की समीक्षा करने जा रही है। परिषद दुग्ध, गन्ना, उद्यान, उद्योग, बुनकर और अन्य सहकारी समितियों के क्रियाकलापों की समीक्षा करेगी। इनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, उफ निबंधक एडी शुक्ल, पीआरओ भुवन चंद, जिला सहायक निबंधक मनोहर सिंह मर्तोलिया, डा. अरविंद जोशी, अरुण कुमार तिवारी मौजूद थे। सभासद केदार सिंह लुंठी ने मेले के समापन की घोषणा की।