फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Contractor violating dumping zone will take action

डंपिंग जोन का उल्लंघन करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

Tue, 22 May 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Contractor violating dumping zone will take action
पिथौरागढ़ में बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य देखते कुमाऊं आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने बारहमासी सड़क निर्माण में डंपिंग जोन के मानकों के उल्लंघन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम को मलबा ठिकाने लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही डंपिंग जोन में जमा मलबे से भूकटाव की आशंका को देखते हुए मानसून से पहले सभी सुरक्षा कार्य पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त ने घाट से पिथौरागढ़ के बीच बारहमासी सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की कटिंग के कार्यों के साथ ही मलबा निस्तारण के लिए बने डंपिग यार्डों का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पहाड़ कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराने को कहा। डंपिंग जोन के उल्लंघन की शिकायतों को देखते हुए डीएम को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बने 30 डंपिंग जोन में जमा मलबे के कारण क्षेत्र में भूकटाव की आशंका को देखते हुए सुरक्षा दीवार और वायरक्रेट का निर्माण हर हाल में मानसून से पहले कराने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने रोड कटिंग के दौरान बने संवेदनशील स्थानों में साइन बोर्ड के साथ ही मशीनी उपकरण लगाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण के बीच यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही सुचारु करने की हिदायत दी। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा के लिए पूरे बंदोबस्त करने को कहा। मानसून में कटिंग का काम रोकने और इससे पहले सभी जरूरी सुरक्षात्मक कार्य पूरे करने को कहा। आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण के बाद योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि जिले में 32 किमी में से 18 किमी में सड़क कटिंग का काम पूरा हो गया है। ऐंचोली से जाजरदेवल तक बाईपास निर्माण के लिए सर्वे भी हो चुका है। अभियंता ने जून 2019 से पहले सौ फीसदी काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान डीएम सी. रविशंकर, एसडीएम एसके पांडेय, प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी अभय सिंह, ठेकेदार एस बहुगुणा आदि थे।


सड़क निर्माण से होने वाले प्रदूषण की जांच करेगा बोर्ड
सड़क निर्माण के दौरान धूल-मिट्टी आदि कारणों से होने वाले प्रदूषण की जांच होगी। आयुक्त ने तीन दिन के भीतर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को परियोजना स्थल में प्रदूषण जांच के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि बोर्ड के सदस्य परियोजना स्थल पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जांच करेंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्था के साथ ही ठेकेदार को प्रदूषण की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed