फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construction of two out of three parking lots completed

Pithoragarh News: तीन में से दो पार्किंग का निर्माण पूरा

Thu, 21 Dec 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of two out of three parking lots completed
पिथौरागढ़ के टकाना क्षेत्र में बनाया गया पार्किंग स्थल। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के टकाना क्षेत्र में प्रस्तावित तीन पार्किंग में से दो पार्किंग निर्माण का काम पूरा हो गया है। पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों और अन्य को वाहन पार्क करने में राहत मिल रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के टकाना क्षेत्र में कई सरकारी विभाग हैं। अधिकांश विभागों के पास अपनी कोई पार्किंग नहीं है। अधिकारी और कर्मी सड़क किनारे ही वाहन पार्क करते थे। इस समस्या को देखते हुए एसपी ऑफिस के सामने, डीएम कार्यालय के पास रिकाॅर्ड कक्ष और आपदा भवन के सामने पार्किंग स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। आरडब्ल्यूडी ने 1.39 करोड़ रुपये की लागत से टकाना क्षेत्र में 40 वाहनों को पार्क करने के लिए तीन पार्किंग में से दो का काम पूरा कर लिया है। आपदा और डीएम कार्यालय के सामने वाहन पार्किंग का निर्माण पूरा कर लिया है। दो पार्किंग के निर्माण होने के बाद अधिकारियों और कर्मियों को वाहन पार्क करने में बड़ी राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed