{"_id":"5ea9531a8ebc3e904b44be58","slug":"construction-of-schemes-started-after-getting-permission31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली अनुमति तो शुरू हो गए योजनाओं के निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली अनुमति तो शुरू हो गए योजनाओं के निर्माण कार्य
विज्ञापन
नगर में निमार्ण कार्य करते मजदूर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के चलते एक महीने से बंद पड़े विकास कार्यों को सरकार से मिली छूट से स्थानीय मजदूरों तथा ठेकेदारों को राहत मिली है। स्थानीय प्रशासन की अनुमति से नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नगरपालिका के अंतर्गत सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों को कराने की अनुमति मिली। स्थानीय राजकीय ठेकेदार महीराज गर्ब्याल ने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों को राहत मिली है। बंद पड़े निर्माण कार्यों के कारण मजदूरों के सामने भी रोजी रोटी का संकट गहरा रहा था। मजदूरों ने बताया कि रोजगार थम जाने से परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो रहा था। कार्य शुरू हुआ तो अब बच्चों के लिए नए सत्र की पुस्तकें, ड्रेस खरीद पाएंगे।
-:: जरूरी है सामाजिक दूरी : एसडीएम::- सरकार से निर्माण कार्यों के लिए छूट मिली है। ठेकेदार द्वारा अनुमति मांगने पर लॉक डाउन के नियमों का पालन करने पर अनुमति दी जाएगी। विकास कार्य होने भी जरूरी है।सामाजिक दूरी नहीं बनाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। -अनिल कुमार शुक्ला उपजिलाधिकारी धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन