फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construction of Pancheshwar dam in the priority of the Left

वामपंथियों की प्राथमिकता में पंचेश्वर बांध का निर्माण

Sun, 10 Dec 2017 10:16 PM IST
राजेश पंगरिया/अमर उजाला, झूलाघाट
राजेश पंगरिया/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Sun, 10 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Construction of Pancheshwar dam in the priority of the Left
बैतड़ी के नवनिर्वाचित सांसद दामोदर भंडारी - फोटो : अमर उजाला

बैतड़ी जिले के नवनिर्वाचित सांसद दामोदर भंडारी ने कहा कि पंचेश्वर बांध बनाना उनकी पार्टी की प्राथमिकता में है, इसके लिए उनकी पार्टी सरकार बनाने के बाद भारत के साथ मिलकर बांध के काम को आगे बढ़ाएगी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने बैतड़ी से फोन पर अमर उजाला से बातचीत की। कहा कि उनकी पार्टी की सरकार पंचेश्वर बांध की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। दामोदर भंडारी वाम गठबंधन के प्रत्याशी हैं और उन्होंने बैतड़ी जिले में शानदार जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित सांसद भंडारी ने कहा कि नेपाल में बिजली की बहुत कमी है, उसे देखते हुए पंचेश्वर बांध का बनना जरूरी है। अब तक भारत के सीमावर्ती गांवों के लोगों और डूब क्षेत्र के लोगों को यह उम्मीद थी कि नेपाल में वाम गठबंधन की सरकार बनने पर पंचेश्वर बांध को लेकर पुनर्विचार हो सकता है और बांध निर्माण की प्रक्रिया रोकी जा सकती है, लेकिन सांसद दामोदर भंडारी ने इस तरह की आशंका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


अब इतना तय है कि नेपाल में बनने वाली नई सरकार पंचेश्वर बांध निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएगी। भंडारी इससे पहले भी नेपाल सरकार में अर्थ राज्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार उनकी उनकी पार्टी के बहुमत में आने की पूरी संभावना है और सरकार बनने के बाद भंडारी को कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। भंडारी नेकपा एमाले के टिकट पर चुनाव लड़े थे और पश्चिमी नेपाल की सभी सीटों पर सबसे बड़े अंतर से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैतड़ी में शिक्षा का स्तर सही नहीं है। इसे देखते हुए बैतड़ी के 3 महाविद्यालयों को कैंपस का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके अलावा बैतड़ी जिला मुख्यालय के अस्पताल का उच्चीकरण कर 150 बिस्तरों वाला बनाना और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना, बैतड़ी जिला मुख्यालय से सभी गांवों तक जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराना, बैतड़ी के धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों का विकास कराना भी उनकी प्राथमिकता में है। भंडारी सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू को रवाना होंगे।


झूलाघाट में मोटर पुल का निर्माण होगा
बैतड़ी के नवनिर्वाचित सांसद दामोदर भंडारी का कहना है कि भारत और नेपाल को जोड़ने के लिए महाकाली में झूलाघाट में मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। इस समय दोनों देशों के लोग झूलापुल से पैदल आवाजाही करते हैं। मोटर पुल बनने पर दोनों देशों के बीच आवागमन में सुविधा हो जाएगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। उन्होंने कहा कि मोटर पुल के निर्माण में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए भारतीय अधिकारियों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed