{"_id":"6245f7b4c3ba5100a540b7e0","slug":"consolation-prize-to-pithoragarh-bd-pandey-hospital-pithoragarh-news-hld458051620","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ बीडी पांडे अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ बीडी पांडे अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार
विज्ञापन
बीडी पांडे जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत राज्य के अच्छे अस्पतालों की सूची में पिथौरागढ़ बीडी पांडे अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार मिला है और कनालीछीना को जिले में सर्वश्रेष्ठ पीएचसी में शामिल किया गया है। इसके लिए पीएचसी को दो लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इस उपलब्धि से अस्पताल प्रबंधन उत्साहित है। पिछले दो सालों से अस्पताल में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
कायाकल्प योजना के तहत सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अस्पताल को तीन लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अस्पतालों में बेहतर इलाज, सफाई व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के साथ अन्य मानकों में सुधार लाने के प्रयास करने का फायदा अस्पताल प्रबंधन को मिला है। बेड़ीनाग पीएचसी को सूची में सांत्वना पुरस्कार मिला है। इस एवज में पीएचसी को 50 हजार की राशि दी जाएगी।
हर साल राज्य और केंद्र सरकार की एक टीम अस्पतालों का निरीक्षण करती है। उस रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में सुधारीकरण का काम किया जाता है। जिन अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई जाती हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
विज्ञापन
दो साल में बढ़ाई सुविधाएं
पिथौरागढ़। बीडी पांडे अस्पताल में पिछले दो सालों में काफी काम हुआ है। अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, आईसीयू, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, पैथोलॉजी, डायलिसिस यूनिट का आधुनिकीकरण किया जा चुका है। कई काम अब भी जारी हैं।
बीते वर्षों भी अस्पताल को अच्छी रैंकिंग मिली थी। सभी चिकित्सकों, नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल स्टाफ और पर्यावरण मित्रों की मेहनत से यह पुरस्कार मिला है। पुरस्कार भविष्य में और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। अगले वर्ष अस्पताल को राज्य की सूची में इससे बेहतर स्थान मिलेगा। - डॉ. केसी भट्ट, पीएमएस, बीडी पांडे अस्पताल, पिथौरागढ़