{"_id":"58c18c804f1c1b9465dc5b92","slug":"consideration-of-dealing-with-terrorist-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादी घटनाओं से निपटने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादी घटनाओं से निपटने का अभ्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान आमने-सामने की लड़ाई का अभ्यास करते सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या कमांड के तत्वावधान और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में चल रहे 14 दिनी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के तीसरे दिन भारत-नेपाल के सैनिकों ने आतंकवादी घटनाओं से निपटने के लिए कई तरह के अभ्यास किए। सैनिकों ने आपदा प्रबंधन के भी गुर सीखे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवादी घटना से निपटने में कारगर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। आमने-सामने की फायरिंग, घात लगाकर हमला करने समेत कई टास्क पूरे किए। आमने-सामने की लड़ाई में फायरिंग का नजारा बेहद रोमांचक था। फायरिंग के अतिरिक्त दोनों देशों के सैनिकों ने एक साथ मिलकर कई तरह का युद्धाभ्यास किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने सैनिकों को आपदा राहत और बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
सैन्य अभ्यास पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) के दिशा-निर्देशन में चल रहा है। भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व पंजाब रेजीमेंट की एकता शक्ति बटालियन के कमांडेंट कर्नल नवीन कुमार राजन और नेपाली सेना का नेतृत्व दुर्गा बक्स बटालियन के कमांडेंट कर्नल सुधीर केसी कर रहे हैं। सैन्य अभ्यास में भारत के 350 और नेपाल के 314 अधिकारी भाग ले रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह 11वां सैन्य अभ्यास है। संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का समापन 20 मार्च को होगा।
विज्ञापन