फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to build road from Pandey village to New Sera in pithoragarh

Pithoragarh Protest: पांडे गांव से न्यू सेरा तक सड़क बनाने की मांग, लोगों ने डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन

Fri, 24 May 2024 03:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 May 2024 03:37 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में पांडे गांव से न्यू सेरा तक नाले को पाटकर सड़क बनाने की मांग को लेकर लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Demand to build road from Pandey village to New Sera in pithoragarh
pithoragarh protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पांडेगांव से न्यू सेरा तक नाले को पाटकर सड़क बनाने की मांग को लेकर लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को न्यू सेरा पाटा के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पांडेगांव से न्यू सेरा तक नाले को पाटकर सड़क बनाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए 759.30 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इसके सापेक्ष 0.10 लाख रुपये ही अवमुक्त हो पाए हैं। इस संबंध में लोनिवि के ईई से बात की गई उनका कहना है कि 30 जनवरी 2024 को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: पेयजल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने रोकी आवाजाही, दिखाया अपना रौद्र रूप; बुग्गियां लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडेगांव पुल से कुजौली तक 250 मीटर और पांडेगांव पुल से कुजौली तक 250 मीटर और न्यू सेरा तक 350 मीटर तक ही निर्माण किया जाएगा। सीएम ने छह किमी की स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा कि पांडेगांव पुल से न्यू सेरा पाटा तक 350 मीटर मार्ग का निर्माण किया जाता है तो न्यू सेरा पाटा के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इस मौके पर बीएस चौहान, एमएस बोरा, शंकर राम, गोविंद राम, अशोक कुमार, बसंती देवी, ममता आर्या, खड़क सिंह बिष्ट, मंजू सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed