{"_id":"68335731ce23928d00051a92","slug":"congress-will-contest-panchayat-elections-with-full-strength-lunthi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128269-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: लुंठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: लुंठी
Sun, 25 May 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने जिले के सभी विकासखंडों में कमेटियों का गठन कर लिया है। पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी। यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी ने कही।
रविवार को सिल्थाम स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी है। विकासखंडों के साथ ही मंडलों में कमेटियों का गठन किया गया है। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के लिए पार्टी अपने मजबूत दावेदारों को उतारेगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य बलों ने अपना अदम्य साहस दिखाया है।
जिलाध्यक्ष लुंठी ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित होने वाली जय हिंद रैली को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और देश प्रेमियों से शामिल होने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनैतिक रैली नहीं बल्कि हमारे देश के वीर सैनिकों के सम्मान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए युवा, महिलाओं, पूर्व सैनिकों सहित सभी से इस रैली में भागीदारी करने की अपील की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद