{"_id":"5e4836ba8ebc3ee5a243b688","slug":"congress-protests-demands-high-level-investigation-into-woman-s-death-pithoragarh-news-hld37375528","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, महिला की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रद?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम का घेराव कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत और युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला महिला अस्पताल में एकत्र हुए। उन्होंने यहां अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाकर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में आए दिन प्रसव को आ रही महिलाओं की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन महिलाओं के उपचार के दौरान लापरवाही बरत रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे एसडीएम तुषार सैनी का घेराव भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को भी ठीक करने की मांग की। इस मौके पर तपन रावत, संतोष गोस्वामी,नीरज जोशी, हरीश जोशी, गजेंद्र सिंह वल्दिया, शुभम बिष्ट, आन्नद धामी, भावना वल्दिया, पारस सिंह, करन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद कोहली मौजूद रहे।
-
एसडीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
पिथौरागढ़। एसडीएम तुषार सैनी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल साफ-सफाई की व्यवस्था सहीं नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से साफ-सफाई की व्यवस्था में विशेष ध्यान देने और पूरे तन मन से रोगियों की सेवा करने के निर्देश दिए।
-
बुजुर्ग महिला ने एसडीएम से की शिकायत तो फिर हुई महिला की जांच
पिथौरागढ़। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान खड़कोट निवासी एक बुजुर्ग महिला ने एसडीएम से चिकित्सकों के न देखने की शिकायत की। बुजुर्ग महिला का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन उन्हें सुबह से ही यहां वहां दौड़ा रहा है और उनकी जांच नहीं कर रहा है। महिला की शिकायत के बाद एसडीएम तुषार सैनी ने मौके पर चिकित्सक को बुलाकर उनकी जांच करने को कहा। इसके बाद महिला की जांच हो पाई। बुजुर्ग महिला ने एसडीएम का आभार प्रकट किया।
-
अस्पताल प्रबंधन के व्यवहार पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
पिथौरागढ़। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन के व्यवहार को लेकर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसडीएम तुषार सैनी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के व्यवहार की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। उन्होंने आगे शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
-
जांच कराने आई महिलाओं के चेहरों में भय
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रिद्धिमा की मौत के बाद जांच के लिए जिला महिला अस्पताल आई गर्भवती महिलाओं के चेहरों में भय देखा गया। प्रसव के लिए महिलाओं के साथ आए तीमारदारों में भी खासी बैचेनी देखी गई। तीमारदारों का कहना था कि पिछले तीन माहों में चार गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई है। ऐसे में प्रसव को लेकर उन्हें भी चिंता सता रही हैं।
सुरक्षित प्रसव के लिए जिला अस्पताल आने के बावजूद महिलाओं की मौत होना बेहद चिंता का विषय है। महिला की मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए। - गंगोत्री दताल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष।