{"_id":"6a29a220302b5833cd048e77","slug":"congress-protests-against-the-dismal-state-of-health-services-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142857-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कलक्ट्रेट के बाहर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। विशेषज्ञों की भारी कमी है इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीज बेहतर इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हड्डी रोग का इलाज बंद है। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर आने से आए दिन अल्ट्रासाउंड ठप हो रहा है। कहा, 10 साल में मौजूदा सरकार सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में नाकाम साबित हुई है।
मरीजों को बेहतर इलाज कराने के लिए आज भी मैदानी क्षेत्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निजी अस्पताल जांच और इलाज के नाम पर मरीजों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हुईं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष निशीद उप्रेती, पार्षद राहुल लुंठी, लक्षित भंडारी, दीप वर्मा, नितिन सागर, नितेश कुमार, शंकर लाल, मन्नू ठकुराठी, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद