फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress observers vote for body elections

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने निकाय चुनाव के लिए की रायशुमारी

Mon, 14 May 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 14 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Congress observers vote for body elections
पिथौरागढ़ में निकाय चुनाव को लेकर रायशुमारी करतें कांग्रेस के पर्यवेक्षक कांग्रेसी नेता करन माहरा। - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के निकाय चुनाव पर्यवेक्षक विधानसभा में उप नेता रानीखेत विधायक करन माहरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पिथौरागढ़, डीडीहाट पालिका और गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट नगर पंचायत के प्रत्याशियों से रायशुमारी की। प्रत्याशियों  पिथौरागढ़ पालिका सीट से 12, डीडीहाट से 7, गंगोलीहाट नगर पंचायत से 5, बेड़ीनाग से 3 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


बाखली बारातघर में हुई रायशुमारी में दावेदार दलबल के साथ पहुंचे। प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की। पिथौरागढ़ पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, मुकेश पंत, अजय महर, ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, पवन पाटनी, भुवन पांडे, जितेंद्र माहरा, भुवन जोशी, अनिल माहरा, पवन माहरा, प्रेम सिंह बिष्ट, महिला आरक्षित डीडीहाट सीट से पुष्पा देउपा, नेहा चौहान, सोनू बोरा, कमला शाही, द्रौपदी कफलिया, हेमंती भंडारी, गंगा टोलिया, गंगोलीहाट नगर पंचायत के लिए मुकेश रावल, पूरन रावल, राजीव बोरा, हयात बोरा, गणेश बोरा, बेड़ीनाग सीट से रवींद्र बोरा, हेम पंत, देव सिंह गैड़ा ने दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने बायोडाटा के माध्यम से प्रत्याशियों के कांग्रेस के प्रति समपर्ण को जाना। पर्यवेक्षक करन माहरा ने कहा कि भाजपा के डेढ़ साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। भाजपा को निकाय चुनाव में अपनी हालत पतली लग रही है, इसलिए वह किसी भी तरह से निकाय चुनावों को पीछे धकेलने के प्रयासों में लगी है। पर्यवेक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं का मन टटोल रही है। कांग्रेस का प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा, कार्यकर्ता जीजान से उसे जिताने का काम करेंगे। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दमन पर निकाय चुनाव जीतेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, रमेश कापड़ी, प्रदीप पाल, रेवती जोशी आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed