फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress Faundation Day in Pithuragarh

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 137वां स्थापना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress Faundation Day in Pithuragarh
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में 137वां स्थापना दिवस मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में 137वां स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को विश्व शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जिस देश को तब सपेरों और मदारियों का देश कहा जाता था, उस देश में विकास के लिए एम्स, आईआईटी, आईआईएम, आईएमए, इसरो आदि बड़े संस्थान बनाए गए। इन संस्थानों ने देश को विश्व में अलग पहचान दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस वह परिवार है, जिसने देश को आजादी दिलाने में अग्रिम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसके फलस्वरूप आजाद भारत की कल्पना साकार हो सकी और एक गुलदस्ते के स्वरूप में देश बन सका, जहां हर जाति, क्षेत्र, धर्म के लोगों में भाईचारा रहा लेकिन अब सत्तासीन लोगों की नीतियों से देश की एकता और अखंडता प्रभावित हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने संचालन किया। इस मौके पर तिलक जोशी, भुवन पांडे, पद्मा बिष्ट, शिवानी कोहली, खीमराज जोशी, महेश मखौलिया, महेंद्र लूंठी, विक्रम लूंठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है। यहां उदय मेहता, त्रिलोक बिष्ट, ललित भंडारी, चंचल चौहान, त्रिभुवन चौहान, दीपक जोशी, गिरधर बोरा, शेर सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे। संवाद
सामाजिक एकता और तरक्की के लिए कांग्रेस की मजबूती जरूरी
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। कांग्रेस के 137वां स्थापना दिवस पर यहां जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, पीसीसी के पूर्व सदस्य उमेश खर्कवाल आदि ने आजादी में पार्टी का योगदान बता मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की। कहा कि सामाजिक एकता और देश की तरक्की के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव हरगोविंद बोरा, जिला प्रभारी हरीश चौधरी, खीमानंद बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर, अशोक कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा आदि थे।

लोहाघाट में पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी की अध्यक्षता में भुवन चौबे ने संचालन किया। कार्यक्रम में निक्कू, प्रदीप देऊ, अमित साह, चोद बोहरा, दीवान सिंह, हीरा सिंह ने संगठन हित में काम करने की शपथ ली। खर्कवाल गार्डन टनकपुर में कांग्रेस की गोष्ठी हुई। वहां ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कैलाश राम, नगराध्यक्ष अनिल चौधरी, यूथ कांग्रेस नगराध्यक्ष नीरज मिश्रा, केडी मुरारी, खालिद अंजुम, फखरुद्दीन अली, भवानी टम्टा, मुस्तफा हसन आदि थे। बनबसा में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, नगराध्यक्ष कपिल भार्गव, जंगबहादुर थापा, महेश चंद, प्रकाश आर्य, रोहित भट्ट, पूरन आर्य आदि थे। संवाद
ी 02 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed