फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   conference Examination Discussion

पिथौरागढ़: बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनावमुक्त रखने पर चर्चा

Fri, 10 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
conference
Examination
Discussion
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के केएनयू जीआईसी सभागार में प्रधानाचार्यों की गोष्ठी हुई जिसमें सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने प्रयोगात्मक परीक्षा, प्री बोर्ड, परीक्षा पूर्व तैयारी, परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव मुक्त रखने आदि को लेकर प्रधानाचार्यों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में शिक्षक नहीं है इसके बाद भी बच्चे अच्छा परिणाम दे रहे हैं। बच्चे तनाव मुक्त रहकर परीक्षा दे सकें इसके लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के साथ ही प्रबंधन को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


गोष्ठी में डीईओ बेसिक डीसी सती ने विद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों पर जानकारी दी। द्वितीय सत्र में सीईओ जुकरिया ने विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। प्रधानाचार्यों से जानकारी ली और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन जीआईसी के प्रवक्ता डॉ. कैलाश चंद्र जोशी और जीआईसी रसैपाटा के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद पाठक ने किया। इस मौके पर डॉ. दीपेंद्र पाठक सहित जिले भर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed