फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Communication service deprived population of 10 thousand

संचार सेवा से वंचित 10 हजार की आबादी

Wed, 16 May 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Communication service deprived population of 10 thousand
संचार सेवा से वंचित समकोट गांव - फोटो : अमर उजाला

सीमांत मुनस्यारी के तल्ला जोहार क्षेत्र में मोबाइल, लैंडलाइन फोन खिलौने के समान हैं। इस सदी में भी यहां के लोगों के लिए दूूरसंचार और इंटरनेट सुविधा दूर की कौड़ी है। घाटी की 10 हजार से अधिक आबादी संचार सेवा से पूरी तरह वंचित है। संचार सेवा का लाभ उठाने के लिए इन लोगों को कई किमी दूरी तय करनी पड़ती है।

विज्ञापन


विकास खंड की जोहार घाटी के कोटा, लोद, समकोट, डुंगरी, सेलमाली, दाखिम, राया बजेता गांवों में अब भी दूरसंचार सेवा नहीं पहुंच पाई है। इन गांवों की 10 हजार से अधिक आबादी के लिए मोबाइल फोन आदि दूरसंचार उपकरण शोपीस की वस्तु बने हैं। यहां के लोगों को एक-दूसरे से संचार संपर्क साधने के लिए कई किमी दूर नेटवर्क वाले इलाके की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीण पहले से ही आजीविका के साधनों की कमी, चिकित्सा, शिक्षा आदि बुनियादी जरूरतों से जूझ रहे हैं। ये गांव आपदा के लिहाज से भी संवेदनशील हैं। इन हालातों में बड़ी आबादी की संचार सेवा से दूरी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
संचार सेवा से वंचित ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग उठाते आ रहे हैं। इसे लेकर शासन-प्रशासन और दूरसंचार कंपनी से लगातार पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक सुध नहीं ली गई है। ग्रामीणों ने डीएम से संचार सेवा का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है। इन गांवों के बाशिंदों ने डीएम को पत्र लिखकर समस्या बताई है। ग्रामीणों का कहना है कि समकोट में बीएसएनएल का टावर स्वीकृत है, लेकिन दूरसंचार कंपनी टावर लगाने में हीलाहवाली कर रही है। उन्होंने टावर जल्द लगाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश नेगी का कहना है कि जल्द संचार सेवा का लाभ न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हरेंद्र सिंह, विजय मेहरा, गंगा सिंह, वीरेंद्र सुयाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed