फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Commercial vehicle fitness testing will take place in Pithoragarh itself; no need to make trips to Tanakpur or Haldwani

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में ही होगी कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस, नहीं काटने होंगे टनकपुर-हल्द्वानी के चक्कर

Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Commercial vehicle fitness testing will take place in Pithoragarh itself; no need to make trips to Tanakpur or Haldwani
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस अब स्थानीय स्तर पर एआरटीओ कार्यालय में होगी। इस व्यवस्था से वाहन मालिकों और स्कूल संचालकों को राहत मिली है। पहले उन्हें फिटनेस के लिए टनकपुर या हल्द्वानी जाना पड़ता था।
विज्ञापन

जिले में पांच हजार से अधिक कॉमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। स्थानीय स्तर पर फिटनेस बंद होने से वाहन मालिकों को 150 से 190 किलोमीटर दूर यात्रा करनी पड़ती थी। इससे उनका समय और धन बर्बाद होता था। निजी स्कूल संचालकों और टैक्सी यूनियन ने स्थानीय स्तर पर फिटनेस बहाल करने की मांग की थी। सरकार ने इस समस्या को देखते हुए एआरटीओ कार्यालय में फिर से यह व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन
पिथौरागढ़ के मैला में दो साल पहले 10.11 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। परिवहन विभाग के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और मशीनरी भी स्थापित हो गई है। कुछ ही दिनों में इसका संचालन शुरू हो जाएगा। यह स्टेशन वाहनों की फिटनेस से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं के उपाध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर फिटनेस की सुविधा होने से वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। निजी स्कूल संचालक भुवन भाकुनी कहा कि स्कूल बसों को दूर भेजने से व्यवस्थाएं प्रभावित होती थीं, अब नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.................
स्थानीय स्तर पर कॉमर्शियल वाहनों की मैन्युअल फिटनेस करने का आदेश जारी हुआ है। यह व्यवस्था शुरू कर दी है। जल्द ही ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन भी संचालित होगा। इसके बाद इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा। -शिवांश कांडपाल, एआरटीओ प्रवर्तन, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article