{"_id":"5798e8774f1c1b144621e2d5","slug":"commerce-is-less-interested-in-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्स के प्रति कम है विद्यार्थियों में रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्स के प्रति कम है विद्यार्थियों में रुचि
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश लेने के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष में अब तक 125 सीटों में ही प्रवेश हुआ है, जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 250 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जुलाई को समाप्त हो रही है। इसके अलावा बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में बुधवार को प्रवेश लेने वालों की भीड़ उमड़ गई। बीए प्रथम वर्ष में अब तक 750 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। बीए प्रथम वर्ष में कुल 840 सीटें हैं। अभी 30 जुलाई तक प्रवेश होने हैं। इस अवधि में सभी सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 480 सीटें हैं, इनमें से 400 विद्यार्थी अब तक प्रवेश ले चुके हैं। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार की गई है। ज्यादा अंक वालों को पहले प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक अगस्त से हर हाल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के कारण अब समय पर कोर्स पूरा करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि एक अगस्त से कक्षाओं में पहुंच जाएं। प्रवेश प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे वरिष्ठ प्राध्यापक डा. अजय शुक्ल ने बताया कि प्रवेश लेने के लिए इस बार भी विद्यार्थियों की अच्छी खासी भीड़ रही। प्रवेश में नियमों का पूरा पालन किया गया है।
विज्ञापन