फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Commerce faculty will get the name of former cabinet minister Pant

वाणिज्य संकाय को मिलेगा पूर्व कैबिनेट मंत्री पंत का नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Commerce faculty will get the name of former cabinet minister Pant
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व प्रकाश पंत(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में नवनिर्मित वाणिज्य संकाय पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.प्रकाश पंत के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। वहीं वाणिज्य संकाय का नाम पंत के नाम पर होने से लोगों में खुशी का माहौल है। विभिन्न संगठन वाणिज्य संकाय का नाम पंत के नाम पर रखने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में करीब 3.50 करोड़ की लागत से वाणिज्य संकाय का निर्माण किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के प्रयास से महाविद्यालय में नये वाणिज्य संकाय का निर्माण कार्य हो पाया। वहीं अब नये वाणिज्य संकाय का नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश प्रकाश पंत के नाम पर होने से लोगों में खुशी का माहौल है। स्व. पंत की पत्नी पूर्व विधायक चंद्रा पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता केदार जोशी ने सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

नया वाणिज्य संकाय बनने से छात्रों को राहत
पिथौरागढ़। नया वाणिज्य संकाय बनने से छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिली है। पूर्व में अस्थायी टिनशेड में वाणिज्य की कक्षाओं का संचालन किया जाता था। खराब मौसम में छात्र-छात्राओं को अध्ययन में दिक्कत होती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के नाम से पिथौरागढ़ महाविद्यालय का नवनिर्मित वाणिज्य संकाय जाना जाएगा इसके आदेश मिल गए हैं। सोशल मीडिया से पूर्व में ही जानकारी प्राप्त हो गई थी।

- डॉ. पुष्कर सिंह बिष्ट, प्राचार्य महाविद्यालय पिथौरागढ़।

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बना नवनिर्मित वाणिज्य संकाय पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के न

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बना नवनिर्मित वाणिज्य संकाय पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के न- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed