{"_id":"580f8e634f1c1bac52bc18cb","slug":"come-teach-in-the-same-school-tutoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस विद्यालय से पढ़ा उसी में पढ़ाने आ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस विद्यालय से पढ़ा उसी में पढ़ाने आ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
ममता भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कनालीछीना के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज मुवानी में संसाधनों की कमी के बावजूद कई विद्यार्थियों ने बेहतर मुकाम पाया है। सबसे सुकून देने वाली बात यह है कि इस विद्यालय से पढ़े कुछ विद्यार्थी प्रशिक्षण लेकर और कमीशन पास कर इसी विद्यालय में शिक्षक बनकर आ गए हैं। इन सभी शिक्षकों की अपने विद्यालय के प्रति अपार निष्ठा है। वह मेहनत से बच्चों को पढ़ाते हैं। विद्यालय का माहौल भी अब काफी अच्छा हो गया है। इसीलिए सरकार ने इस बार इस विद्यालय को आदर्श विद्यालय का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन
जीआईसी मुवानी से इंटर की शिक्षा लेने वाली ममता भंडारी ने उच्च शिक्षा प्राप्ति के बाद उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास की और वह अब इसी विद्यालय में जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर काम कर रही हैं। इसी तरह विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रोहित पानू और कुलदीप आर्या का एलटी में चयन हो गया। रोहित मुवानी के नजदीक भटीगांव विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक और कुलदीप जीआईसी मुवानी में विज्ञान के शिक्षक बनकर काम कर रहे हैं। सीमा गोर्खा और नवीन कुमार मुवानी के नजदीक के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
मुवानी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम का कहना है कि यदि सरकार स्थानीय लोगों को ही स्थानीय विद्यालयों में नियुक्ति दे दे तो शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी और शिक्षक अपनत्व के साथ शिक्षण व्यवस्था को सुचारु करेंगे।
विज्ञापन