{"_id":"6ade3eb8b914d07a2d063060","slug":"cm-dhami-reached-his-ancestral-village-harkhola-and-offered-prayers-with-his-family-at-the-village-temple-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148307-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, गांव के मंदिर में परिवार के साथ की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे सीएम धामी, गांव के मंदिर में परिवार के साथ की पूजा
Sun, 25 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान रविवार को अपने पैतृक ग्राम हड़खोला पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं। पैतृक गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सीएम धामी ने परिवार के साथ श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पारंपरिक धार्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। यहां पुलिस विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्यमंत्री के अपने पैतृक गांव आगमन पर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर संवाद किया।
स्थानीय लोगों, बच्चों और बुजुर्गों से भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। पैतृक गांव से जुड़े अपने भावनात्मक रिश्तों को साझा किया। यहां ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट गुड्डू धामी, उपजिलाधिकारी डीडीहाट खुशबू पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।