फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Closed roads have halted bus services, and taxis are running out of cash.

Pithoragarh News: बंद सड़कों ने बसों की रोकी रफतार, टैक्सी में जेब हो रही ढीली

Mon, 22 Sep 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Closed roads have halted bus services, and taxis are running out of cash.
थल-सातसिलिंग सड़क पर दरकी नागीमल की पहाड़ी। संवाद
नाचनी/धरमघर। बंद सड़कों ने रोडवेज बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगाया है। सड़कें बंद और बदहाल होने से कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप है। इससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो महीने से धरमघर तो तीन महीने से रोडवेज की बस बांसबगड़ नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में क्षेत्र के लोग कई किलोमीटर का पैदल सफर करने के बाद टैक्सी में अधिक किराया देकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


पांखू, धरमघर, कोटमन्या आदि क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम ने जिला मुख्यालय से बाया पांखू, धरमघर होते हुए दिल्ली रूट पर सीधी रोडवेज बस सेवा का संचालन किया है। इसी तरह नाचनी क्षेत्र के बांसबगड़, खेतभराड़, गूठी, बरा, धामीगांव, सेलमाली, मलौन, दाखिम, माणीधामी, कोटा, लोद, डुंगरी, राया बजेता सहित 15 गांवों के यात्रियों के लिए दिल्ली-बांसबगड़ रोडवेज सेवा संचालित की है।
विज्ञापन

पांखू-धरमघर सड़क पर देवीगाड़ के पास गहरा गड्ढा होने से दो महीने पहले बस का संचालन रोकना पड़ा है। जगह-जगह मलबा गिरने और धंसने से नाचनी-बांसबगड़ सड़क बदहाल हुई तो तीन महीने पूर्व दिल्ली-बांसबगड़ रोडवेज सेवा पर भी ब्रेक लग गया। तब से बस बांसबगड़ नहीं पहुंची है। रोडवेज और केमू बसों का संचालन ठप होने से क्षेत्र की 30 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
दो महीने से पांगला नहीं पहुंची बस, धारचूला से आगे नहीं घूम रहे पहिये

धारचूला। तहसील मुख्यालय के साथ ही दूरस्थ क्षेत्र पांगला के लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए जिला मुख्यालय से पांगला तक सीधी बस सेवा संचालित की गई थी। आए दिन तवाघाट सड़क बंद होने से दो महीने से बस पांगला नहीं पहुंच सकी है। जिला मुख्यालय से बस तहसील मुख्यालय तक तो पहुंच रही है लेकिन इससे आगे इसके पहिये नहीं घूम रहे हैं। बस का संचालन न होने से क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी परेशान है। संवाद
बोले लोग
तीन महीने से रोडवेज बस का संचालन ठप है इससे दिक्कत हो रही है। सड़क ठीक होती तो बस बांसबगड़ पहुंचती और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती। - दुर्योधन दशौनी, तल्ला भैंसकोट
--
लंबे समय से सड़क ठीक करने की मांग की जा रही है ताकि क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ मिले। क्षेत्र के लोगों को बस पकड़ने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर कर नाचनी पहुंचना पड़ रहा है। - चंद्र सिंह पवार, बांसबगड़
--
दो महीने से रोडवेज बस धरमघर नहीं पहुंची। दिल्ली रूट पर संचालित इस बस के संचालन से क्षेत्र के लोगों को राहत मिल रही थी। न तो सड़क की जा रही है और न बस के संचालन के प्रयास हो रहे हैं। - हरीश चंद्र पाठक, धरमघर
--
रोडवेज बस का संचालन ठप होने से टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। आवाजाही सुगम बनाने के बजाय हमारी दिक्कत बढ़ाई जा रही है। जल्द सड़क ठीक कर बस का संचालन होना चाहिए। - राजेंद्र सिंह कार्की, राज्य आंदोलनकारी, धरमघर

--
सड़कों के बंद होने से इन रूटों पर बसों का संचालन रोकना पड़ा है। सड़कों के खुलने के बाद सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed