{"_id":"60fdaddb8ebc3e584177cb40","slug":"cleaning-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4323873141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पालिका प्रशासन ने जेसीबी से उठाया सड़कों में बिखरा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पालिका प्रशासन ने जेसीबी से उठाया सड़कों में बिखरा कूड़ा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के केमू स्टेशन में कूड़े को उठाती जेसीबी और मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/डीडीहाट/धारचूला। 11 सूत्री मांगों के लिए आंदोलित पर्यावरण मित्रों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर के तिराहों और चौराहों के साथ ही गलियों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। नगरपालिका ने पिथौरागढ़ नगर की मुख्य सड़कों में जमा कूड़े को मजदूरों और जेसीबी की मदद से उठाया। डीडीहाट में दूसरी एजेंसी से सफाई कराने से भड़के पर्यावरण मित्रों ने वाहन पर कब्जा करने के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धारचूला में पर्यावरण मित्रों ने कूड़ा नहीं उठाने दिया।
पिथौरागढ़ शहर की सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। शहर के पुराना बाजार और नया बाजार सहित सभी गलियां भी कूड़े से पटी हुई हैं। कूड़े के ढेरों से दुर्गंध उठने लगी है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति बिगड़ते देख रविवार को नगरपालिका ने शहर के मुख्य तिराहों और चौराहों में जमा कूड़े को मजदूरों और जेसीबी की मदद से उठाकर निस्तारित किया। गलियों में जमा कूड़े की अभी सफाई नहीं हो सकी।
डीडीहाट में बढ़ती गंदगी को देखते हुए नगरपालिका ने जेसीबी और नेपाली मजदूरों की मदद से कूड़े को उठाने का कार्य किया। इसकी जानकारी मिलते ही पर्यावरण मित्र भड़क गए। उन्होंने वाहन को कब्जे में ले लिया। सफाई कर्मचारी संघ के डीडीहाट अध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि सरकार उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पर्यावरण मित्रों ने रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मिलन वाल्मीकि, अनूप कुमार, समरपाल, राहुल कुमार, दीप चंद, मुन्ना लाल, गजराम आदि मौजूद रहे। उधर गंगोलीहाट में भी सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। सफाई व्यवस्था ठप होने से धारचूला नगर में भी कूड़े की समस्या बढ़ने लगी है।
धारचूला में प्रशासन के निर्देश पर मजदूर लगाकर कूड़े का निस्तारण कर रही पालिका का पर्यावरण मित्रों ने विरोध कर कूड़ा नहीं उठने दिया। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी और एसआई हेम तिवारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन पर्यावरण मित्रों ने उनकी एक नहीं सुनी।
नगर में कूड़ा न उठने से लोग परेशान हैं। सभासद प्रेमावती कुटियाल, सभासद बेला शर्मा और आम आदमी पार्टी धारचूला के संगठन मंत्री गोविंद आर्य ने आंदोलन का समर्थन किया है।
कांग्रेस ने कूड़ा हटाने की मांग के लिए एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर ने कहा नगर के कूड़े से पटे होने से संक्रामक बीमारी का खतरा पैदा हो गया है। इस दौरान रवीश पतियाल, रूप सिंह, नरेश रायपा, जीत धामी, हिमांशु ह्यांकी, भूपेंद्र थापा, दीपक बिष्ट, संदीप वर्मा, रमेश तितियाल मौजूद थे।