{"_id":"628fb9e4bfe7eb7ee445463e","slug":"civic-aminities-pithoragarh-news-hld46391650","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल चौराहा पर पार्क नहीं होंगे टैक्सी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल चौराहा पर पार्क नहीं होंगे टैक्सी वाहन
विज्ञापन
थल पुल के समीप टैक्सी स्टेंड।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में आए दिन पुल तिराहा पर लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए शिव भूमि टैक्सी ऑनर्स सोसाइटी ने उपाय ढूंढ लिया है। सोसाइटी ने जाम वाले स्थानों पर टैक्सी वाहन पार्क नहीं करने का निर्णय लिया है।
थल में जाम की समस्या गंभीर है। जाम की समस्या से निपटने के लिए शिव भूमि टैक्सी ऑनर्स सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पुल तिराहा पर थल, मुवानी और पिथौरागढ़ की टैक्सी स्टैंड को हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह 8.30 बजे से इस रूट नंबर की दो टैक्सियां पुल चौराहा से 80 मीटर दूर पानी के धारे में पास खड़ी रहेंगी। पुल चौराहा पर अब गाड़ी खड़ी करना प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी वाहन चालक चौराहा से सवारी को नहीं बैठाएगा।
नंबर की गाड़ी पानी के धारे के पास खड़ी होकर वहीं से सवारी भर कर अपने गंतव्य स्थान को रवाना होंगी। अन्य टैक्सियां पानी के धारे के दूसरी तरफ खड़ी कर सकेंगे। टैक्सी यूनियन ने सभी लोगों से इसमें सहयोग की अपील की है। यूनियन के अध्यक्ष बबलू सामंत ने कहा कि आए दिन जाम लगने से सभी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जाम से निपटने के लिए यूनियन ने यह प्रभावी कदम उठाया है। थल को जाम मुक्त बनाना यूनियन की पहली प्राथमिकता है। यूनियन ने थाने में जाकर इस आशय के प्रस्ताव का ज्ञापन थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी को भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष विक्की सामंत, सचिव राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित लोहनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।