फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bollywood Actor Sanjay planted saplings in memory of Vrikshamitra Damodar Rathore

Pithoragarh News: वृक्षमित्र दामोदर राठौर के गांव पहुंचे एक्टर संजय मिश्रा, बच्चों के साथ खूब थिरके

Thu, 25 May 2023 07:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Updated Thu, 25 May 2023 07:52 PM IST
सार

संजय मिश्रा ने ननपापू के स्कूली बच्चों के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस किया। बच्चे भी सिने अभिनेता के साथ जमकर थिरके।

विज्ञापन
Bollywood Actor Sanjay planted saplings in memory of Vrikshamitra Damodar Rathore
एकटर संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृक्षमित्र कुंवर दामोदर राठौर की याद में सिने अभिनेता संजय मिश्रा ने उनके गांव जाकर पौधरोपण किया। कुछ दिन बिताओ गांव में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सिने अभिनेता संजय मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय ननपापू पहुंचकर पौधे रोपे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज शहर की चकाचौंध में हम लोग पेड़ों का दोहन करने लगे हैं। भारत के महानगरों में पेड़ अब नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कुंवर दामोदर राठौर को याद करते हुए कहा कि राठौर ने जो दस करोड़ पेड़ लगाने का वादा किया था उसे अब उनकी बेटी प्रियंका पूरा करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


इस मौके पर संजय मिश्रा ने ननपापू के स्कूली बच्चों के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस किया। बच्चे भी सिने अभिनेता के साथ जमकर थिरके। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी तिवारी, प्रियंका राठौर, हरीश कन्याल, प्रकाश बोरा, किरन मिश्रा, धीरज, सामायिरा, संदीप भारद्वाज, संजय पंत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed