{"_id":"5baa67a1867a557ea77ad075","slug":"china-farewell-to-kailash-mansarovar-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चीन ने दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चीन ने दी विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
तकलाकोट में आयोजित फेयरवेल पार्टी में मौजूद चीनी अधिकारी कैलाश यात्रियों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश यात्रियों के 17वें और 18वें दल को चीनी विदेश मंत्रालय ने तकलाकोट में भव्य पार्टी का आयोजन कर विदाई दी। इस पार्टी में चीनी विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर ने यात्रियों के साथ भोजन किया और यात्रा के अनुभव पूछे। चीनी अधिकारियों के व्यवहार से कैलाश यात्री खासे गदगद नजर आए।
विज्ञापन
कैलाश यात्रा के 18वें दल के जनसंपर्क अधिकारी दिल्ली निवासी रवि गुप्ता और भोपाल निवासी यात्री चंद कुमार संतानी ने बताया कि तकलाकोट में 17वें और 18वें दल के 49 यात्रियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इसमें चीनी विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर ने उनके साथ भोजन किया और एक दुभाषिए के जरिये कैलाश यात्रियों से उनकी यात्रा के अनुभवों को लेकर बातचीत की। वर्ष 2010 के बाद दूसरी बार यात्रा पर गए एलओ रवि गुप्ता ने बताया कि चीन में पिछले आठ सालों में बहुत कुछ बदल गया है।
विज्ञापन
तकलाकोट, डेरापुक, दार्चिन सहित अन्य पड़ावों पर रहने, खाने, पीने और परिवहन की सुविधाएं काफी बढ़ी हैं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सभी रूटों पर स्वच्छता के लिए कूड़ेदान लगाए गए हैं। एलओ के अनुसार इस बार चीन के गाइडों के व्यवहार में भी काफी सकारात्मक बदलाव दिखा। यात्रा दल को विदा करने के दौरान चीनी गाइड एवं पोर्टर काफी भावुक नजर आ रहे थे।
विज्ञापन