फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Child volunteers at the city circulation path

नगर में बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया

Sun, 19 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Child volunteers at the city circulation path
पिथौरागढ़ में पथ संचलन करते बाल स्वयंसेवक - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को नगर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। हिंदू संस्कृति की रक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में चेतना जगाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में दस वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे शामिल हुए। पथ संचलन नया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ और सिल्थाम, घंटाकरण, नगरपालिका चौक होते हुए बाद में शिशु मंदिर में ही संपन्न हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले आरएसएस के नगर कार्यवाह गगन सिंह बोरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता होने के बावजूद एकता का संदेश रहता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि अपनी संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। आरएसएस के संगठन प्रभारी भुवन जी ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाना, अपनी संस्कृति की जड़ों को पहचानने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed