{"_id":"6aa98340e7252931b402b1a7","slug":"chilamdhar-queerizimia-motor-road-closed-for-three-months-villagers-facing-hardship-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146760-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन महीने से बंद है चिलमधार-क्वीरिजिमिया मोटर मार्ग, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन महीने से बंद है चिलमधार-क्वीरिजिमिया मोटर मार्ग, ग्रामीण परेशान
Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के कारण बंद हुई चिलमधार-क्वीरीजिमिया सड़क तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं खुल पाई है। सड़क मार्ग ठप होने से क्षेत्र की 300 से अधिक आबादी को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के सामने दैनिक जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।
बीते जून में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान इस महत्वपूर्ण सड़क पर जगह-जगह भारी मलबा आ गया था जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। महीनों बीत जाने के बाद भी प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मार्ग को सुचारु करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
राशन और इलाज का संकट
सड़क बंद होने के कारण क्वीरिजिमिया गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। गांव तक वाहनों की आवाजाही बंद होने से राशन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण अपनी पीठ पर भारी सामान लादकर मीलों का पैदल सफर तय करने को मजबूर हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए तो उसे समय पर अस्पताल पहुंचाना भी असंभव सा हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह, भगत सिंह, पान सिंह और जसपाल सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान ईशा क्विरियाल ने इतने लंबे समय तक सड़क का न खुलना अत्यंत गंभीर मामला बताया है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त कर यातायात बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण दिक्कत आ रही है। जल्द बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।