फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Forest Conservator Kumaon Dheeraj Pandey and departmental officers inspected forests in pithoragarh

Pithoragarh: विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बर्ड वाचिंग पर जोर, CCF ने किया वनों का निरीक्षण

Tue, 24 Sep 2024 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडेय और वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं डाॅ. कोको रोसे ने वनों के संरक्षण और वनस्पति की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए जिले के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Chief Forest Conservator Kumaon Dheeraj Pandey and departmental officers inspected forests in pithoragarh
CCF ने किया वनों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडेय और वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं डाॅ. कोको रोसे ने वनों के संरक्षण और वनस्पति की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए जिले के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉडल क्रू स्टेशनों में वनाग्नि सुरक्षा के उपकरणों की समीक्षा भी की।

प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने प्रभाग के अंतर्गत पिथौरागढ़, डीडीहाट, अस्कोट, मुनस्यारी और बेड़ीनाग क्षेत्र में वनों का जायजा लिया। उन्होंने वन क्षेत्रों की नर्सरी, पौधरोपण, जल संरक्षण के कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने मुनस्यारी स्थित ईको पार्क, थामरी कुंड ट्रैक का भी निरीक्षण किया। डॉ. पांडेय ने ईको पार्क के संचालन के लिए वेबसाइट डेवलपमेंट का कार्य करने के भी निर्देश दिए ताकि देशी और विदेशी पर्यटक वहां अधिक संख्या में आ सकें।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: जानिए किसने तोड़ी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति, पुलिस ने पकड़ा आरोपी; हिंदू संगठनों का प्रदर्शन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक डॉ. पांडेय ने मुनस्यारी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं के विकास और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बर्ड वाचिंग, नेचुरल ट्रेल, नेचर गाइड आदि पर जोर देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों को बताते हुए मॉडल क्रू स्टेशन हजेती का जायजा लिया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी आशीर्वाद कटियार, सूरज तिवारी और वन क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed