फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   chhaatron ke aandolan ke samarthan mein vyaapaar mandal sahit tamaam sangathan koode

छात्रों के आंदोलन के समर्थन में व्यापार मंडल सहित तमाम संगठन कूदे

Wed, 26 Jun 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला /ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला /ब्यूराे/पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 26 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
chhaatron ke aandolan ke samarthan mein vyaapaar mandal sahit tamaam sangathan koode
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्ति, पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराने और सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्रों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को व्यापार संघ सहित तमाम संगठनों ने धरना दिया, जबकि छात्रों ने इस आंदोलन के समर्थन के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्राध्यापकों की नियुक्ति और पिथौरागढ़ महाविद्यालय में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संघ पिछले एक सप्ताह से महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहन भट्ट, ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट, प्रमुख समाजसेवी डॉ.गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। बाद में सभी लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजा। व्यापार संघ अध्यक्ष ने छात्र हितों को देखते हुए शीघ्र मांगों को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उधर, छात्र नेताओं ने अलग विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ में स्थापित करने, सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने, रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती सहित तमाम मांगों को लेकर अब जन समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए छात्रों ने विभिन्न गांवों में जन संपर्क किया। छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed