फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chess board. started. election. riot, Chakravyuh. started.

Pithoragarh News: चुनावी दंगल में बिछने लगी बिसात, बनने लगा चक्रव्यूह

Sun, 12 Jan 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chess board. started. election. riot, Chakravyuh. started.
पिथौरागढ़। नगरपालिका से पहली बार नगर निगम बनी पिथौरागढ़ सीट पर मेयर पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। राजनीतिक दलों के साथ ही मेयर पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनावी दंगल में शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पिथौरागढ़ नगर की जनसंख्या 62,502 है। यहां कुल मतदाता 39,242 हैं। इनमें से 19,880 महिला और 19,361 पुरुष जबकि एक अन्य मतदाता हैं। मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप समेत कुल आठ प्रत्याशी भाग्य आजमा रही हैं।
विज्ञापन

40 वार्डों में पार्षद पद के लिए 161 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब चुनाव के महज 12 दिन शेष रह गए हैं। रोज बदल रहे मौसम के साथ मेयर पद के लिए राजनीतिक समीकरण भी बन बिगड़ रहे हैं। सुबह-शाम हो रही कड़ाके की ठंड के बीच चुनावी दंगल में बिसातें बिछने लगी हैं और पौष की रात के गहन अंधियारे में चक्रव्यूह रचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में शामिल गांवों के साथ ही बड़े वार्डों में देर रात तक अभेद्य किले बनाने की रणनीति रची जा रही है। चुनावी शोर और वाहनों में बज रहे कान फोड़ू डीजे के गीतों पर जन मुद्दे हाशिए पर धकेल दिए हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के साथ ही मेरी कमीज तेरे से कम मैली का रोना रोया जा रहा है।
उत्तरायणी पर्व के बाद जैसे-जैसे चुनावी तिथि नजदीक आते जाएगी वैसे-वैसे एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रपंच हर पल रचा जाएगा। बहरहाल अभी मेयर पद के प्रत्याशी और उनके करीबी समर्थकों के तरकश में कई नुकीले तीर हैं जिनके बाहर निकलने का जागरूक मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।

गंगोलीहाट में बाजार और पठक्यूड़ा अति संवेदनशील बूथ

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका चुनाव में निर्वाचन आयोग ने सातों वार्ड में बूथ बनाने के लिए स्थान का चयन कर लिया है। सात में से दो बूथ अति संवेदनशील, दो संवेदनशील और तीन सामान्य श्रेणी में रखे हैं। बाजार और पठक्यूड़़ा बूथ अति संवेदनशील बनाया है। यह दोनों बूथ जीआईसी में अलग-अलग कक्षाओं में बनाए गए हैं। हनेरा और पुनौली बूथ संवेदनशील रहेंगे। पुनौली का बूथ प्राथमिक पाठशाला में जबकि हनेरा का पंचायत घर में होगा। लाली, रावल गांव और कुंजनपुर बूथ सामान्य श्रेणी में हैं। यह तीनों बूथ अपने-अपने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए हैं।


आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर पालिका चुनाव को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम मंजीत सिंह की अध्यक्षता में उम्मीदवारों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में कोतवाल विजेंद्र शाह भी मौजूद रहे।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed