{"_id":"5f5d04f78ebc3e4d6f27adff","slug":"cheen-seema-par-helikoptar-se-pahunchaee-ja-rahee-hai-pithoragarh-news-hld3967317198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण का काम तेज, चीन सीमा पर हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है रसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण का काम तेज, चीन सीमा पर हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है रसद
Sun, 13 Sep 2020 11:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
चीन सीमा पर हेलीकाप्टर
- फोटो : अमर उजाला
चीन सीमा पर सेना की गतिविधियां तेज हो गई हैं। सीमा पर आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। शनिवार को मुनस्यारी से सेना के हेलीकॉप्टर से सीमा पर तैनात सेना के जवानों और सड़क निर्माण में लगे बीआरओ के जवानों को बीआरओ डीजल, केरोसिन मिलम भेजा गया।
विज्ञापन
चीन से विवाद के बाद सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। वहीं ग्रिफ ने मुनस्यारी- मिलम निर्माणाधीन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से करना शुरू कर दिया है। आईटीबीपी और भारतीय सेना की गतिविधि बढ़ने के बाद ढाबे वालों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। इसके चलते इस बार ढाबे वालों के बर्फबारी के दौरान भी नीचे उतरने के कम आसार कम है।
विज्ञापन