फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CHC Munsiyari will become air conditioned, patients and mother and child will get relief from cold.

Pithoragarh News: सीएचसी मुनस्यारी बनेगा वातानुकूलित, मरीजों और जच्चा-बच्चा को ठंड से मिलेगी राहत

Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
CHC Munsiyari will become air conditioned, patients and mother and child will get relief from cold.
पिथौरागढ़। हिमालय के नजदीक सीएचसी मुनस्यारी जिले का पहला वातानुकूलित अस्पताल बनेगा। यहां हर वार्ड में गर्म एसी लगेंगे। माइनस तीन से चार डिग्री तापमान पर भी वार्ड गर्म रहेंगे और मरीजों के साथ ही जच्चा-बच्चा को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हिमनगरी के नाम से प्रसिद्ध मुनस्यारी के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। यहां जाड़ों में तीन से चार फुट तक बर्फ गिरती है। नवंबर से मार्च तक यहां का तापमान रात के समय माइनस तीन से चार डिग्री तक पहुंचता है। ऐसे में सीएचसी में भर्ती मरीजों के साथ ही जच्चा-बच्चा के लिए ठंड का सामना करना मजबूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों के साथ ही जच्चा-बच्चा और स्वास्थ्य कर्मियों को राहत पहुंचाने के लिए सीएचसी के हर वार्ड में एसी लगाएगा। सीएचसी मुनस्यारी जिले का पहला अस्पताल होगा जो वातानुकूलित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एसी लगाने के लिए आठ लाख रुपये मिले हैं। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के इस प्रस्ताव को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए सीएचसी को वातानुकूलित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

----------------
घर से नहीं लाने होंगे गर्म कपड़े
पिथौरागढ़। जाड़ों के मौसम में सीएचसी मुनस्यारी में बगैर गर्म कपड़ों के रह पाना असंभव है। मरीजों और गर्भवतियों के साथ ही तीमारदारों को अपने साथ कंबल, रजाई सहित अन्य गर्म कपड़े ले जाना मजबूरी है। अब गर्म एसी लगने के बाद सभी की गर्म कपड़ों पर निर्भरता लगभग खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोट-
सीएचसी मुनस्यारी में एसी लगेंगे। गर्म एसी लगने से मरीजों, जच्चा-बच्चा, तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को राहत मिलेगी। सीएचसी जिले का पहला वातानुकूलित अस्पताल होगा।
डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed