साल 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए पर्यटक पिथौरागढ़ की वादियाें का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों ने चौकोड़ी और मुनस्यारी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के आवास गृहों की अग्रिम बुकिंग करा ली है। मुनस्यारी स्थित होटल, होम स्टे की भी 40 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। इससे होटल व्यवसायियों में भी उत्साह है।
Chaukodi: नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं उत्तराखंड, यहां जरूर जाएं, ले सकते हैं बर्फबारी का आनंद, पढ़ें डिटेल
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Dec 2023 04:59 PM IST
सार
2024 के स्वागत के लिए अब कुछ ही समय बाकी है I ऐसे में प्रदेश में पर्यटकों का जमावड़ा होना शुरू हो जाता है I दुनियाभर से पर्यटक सुंदर नजारों का लुफ्त उठाने उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पहुंचते हैI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन