फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Champawat, Sports College won the match Dehradun

चंपावत, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीते मैच

Wed, 28 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Champawat, Sports College won the match Dehradun
फुटबाल का उद्घाटन मैच खेलने को तैयार चंपावत और पिथौरागढ़ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी के खेल मैदान में जारी 16वीं प्रादेशिक विद्यालयी अंडर-17 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चंपावत, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अनुराग आर्या और विशिष्ट अतिथि शौकत अली ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। चंपावत ने पिथौरागढ़ को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। दूसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच हुआ, इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 1-0 से नैनीताल पर जीत दर्ज की। देहरादून के लिए एकमात्र गोल चेतन शाह ने 25वें मिनट में किया। तीसरा मैच देहरादून और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने देहरादून पर 7-0 से एकतरफा जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मुख्य आयोजक मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 30 सितंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता संपन्न कराने में पिथौरागढ़ के खेल समन्वयक आनंद रावत, भूपेंद्र चौहान, अर्जुन कुमार, भुवन उप्रेती, योगेश, भूपाल सिंह चुफाल आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed